तेज चलना बेहतर है या ज्यादा लंबा?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 09:19

तेज चलना आपके जीवन को बना सकता है लंबा, जानें ये फैक्ट्स

इंसान जब इस दौर में आधुनिक लाइफस्टाइल की वजह से तमाम तरह के साधनों को उपयोग करने लगा है, तो पैदल चलना भी कम दिया है। हलांकि आज भी आए दिन रिसर्च में जो बातें आती हैं वह यही होती हैं की अगर आप पैदल चलते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे बेहतर व्यायाम है।

एक रिसर्च में यह पाया गया है कि अगर आप लंबा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको तेज गति से चलना चाहिए। रिसर्च में यह भी बात सामने आयी है की जो जितना पैदल चलते हैं उनको हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। रिसर्च में एक नये तरह के अध्ययन को भी किया गया जिसमें पाया गया कि औसत गति से चलने से हार्ट संबंधी बीमारियों की मृत्युदर में 21 प्रतिशत की कमी आती है तो वहीं तेज गति से चलने वालों की मृत्युदर में 24 प्रतिशत की कमी देखी गयी है।

सिडनी विश्वविद्यालय के चार्ल्स परकिंस सेंटर व स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर एमानुएल स्टामाटेकिस बताते हैं कि, "नतीजों पर सेक्स या बॉडी मास इंडेक्स पर प्रभाव नहीं दिखता है, औसत या तेज गति से चलना सभी तरह के मृत्युदर के खतरे को विशेष रूप से कम करता है। हालांकि, ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि तेजी से चलने से कैंसर जैसी किसी बीमारी की मृत्युदर पर भी असर पड़ता है।"

"तेज गति आम तौर पर पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा होती है, लेकिन यह वास्तव में चलने वाली की फिटनेस स्तर पर भी निर्भर करता है।"

पैदल चलना एक बेहतर व्यायाम हैं जाने कुछ खास फायदेः

पैदल चलने से आपकी काम करने की क्षमता बढती है। इतना ही नहीं ये आपके शरीर को चुस्त और फुर्तीला बनाने में मदद करता है।
पैदल चलने से आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी यानि फैट को बढ़नें नहीं देता अगर फैटी हो गये हैं आप तो यह जल्दी घटने में भी मदद करता है। खासकर कमर, जाँघों और कूल्हों के आस-पास जमे फैट को घटाने में मदद मिलती है।
पैदल चलने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है, जिससे आपके शरीर को अधिक उर्जा की आवश्यकता होती है। शरीर ये उर्जा खाने को जल्दी पचाकर प्राप्त करता है, इससे शरीर का हाजमा दुरुस्त रहता है।
रोज़ाना पैदल चलने से शरीर की हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। खासतौर पर हमारी कमर, कूल्‍हों और टांगों की मांसपेशियों और हड्डियों को इससे बहुत लाभ मिलता है।
पैदल चलने से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। यह दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर उसकी कार्यक्षमता में इजाफा करती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info