तुलसी के पत्ते उबालने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 13:12

तुलसी की पत्तियां उबालकर पीने के फायदे- Benefits Of Drinking Boiled Basil leaves water

1. इम्यूनिटी बनाए मजबूत: सर्दी-खांसी, वायरल और मौसमी संक्रमण से बचाव और उपचार में तुलसी बहुत लाभकारी है। नियमित तुलसी के पत्ते उबालकर पीने से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

2. पेट के लिए लाभकारी है: पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज आदि जैसी समस्याएं दूर करने में तुलसी उबालकर पीने से बहुत लाभ मिलता है। यह पाचन में सुधार करने में मदद करता है। साथ ही पेट दर्द में भी आराम प्रदान करता है।

3. ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल: अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह नियमित तुलसी की पत्ते उबालकर पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी। यह हाई ब्लड शुगर को कम करने और लो ब्लड शुगर को सामान्य रखने में भी मददगार है।

4. नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक है: शरीर में मौजूद गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ, टॉक्सिन्स आदि को बाहर निकालने में तुलसी की पत्तों को उबालकर पीने से मदद मिलती है, जो शरीर में कई गंभीर रोगों के जोखिम को बढ़ाते हैं। यह शरीर को नेचुरली डिटॉक्सिफाई करता है और आपको सेहतमंद रखता है।

5. बलगम वाली खांसी से दिलाए छुटकारा: सर्दी-खांसी के लक्षण जैसे गले में खराश, सूजन, दर्द और बलगम आदि से छुटकारा दिलाने में तुलसी बहुत लाभकारी है। यह आपको इनसे जल्द आराम प्रदान करती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info