तांबा मस्तिष्क को क्या करता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 15:14

लंबे समय तक भोजन में तांबे का अधिक सेवन अल्ज़ाइमर बीमारी की वज़ह बन सकता है.

यह कहना है अमरीकी वैज्ञानिकों का जिन्होनें चूहों पर अपने प्रयोग के बाद ताज़ा शोध अध्ययन में यह जानकारी दी.

नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा कि तांबे की अधिक मात्रा के कारण मस्तिष्क को उस प्रोटीन को कम करने के लिए संघर्ष करना पड़ता है जिसे मनोभ्रंश (डिमेंशिया) का प्रमुख कारण माना जाता है.

शोध के निष्कर्ष पर वैज्ञानिकों के बीच बहस जारी है क्योंकि कुछ अन्य शोधों का कहना है कि "तांबा वास्तव में मस्तिष्क की सुरक्षा करता है."

हमारे रोज़मर्रा के आहार का तांबा प्रमुख हिस्सा है. इसे स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक माना जाता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info