तनाव के लिए कौन सा योग सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:17

सुखासन
तनाव दूर करने के लिए सुखासन बहुत ही फायदेमंद होता है। रोजाना कम से कम दस मिनट तक इस योगासन को करने से आपका दिमाग शांत रहता है, जिससे तनाव दूर करने में सहायता मिलती है। आप का ध्यान केंद्रित होता है और एकाग्रता बढ़ती है। इसके नियमित अभ्यास से रक्तसंचार भी बेहतर होता है, जिससे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

सुखासन करने का तरीका

सबसे पहले एक समतल जगह पर आराम से बैठ जाएं।
अब अपने पैरों को आगे की ओर फैला लें।
अब अपने पैरों को अपने दाएं पैर को बाएं घुटने के नीचे और बाएं पैर को दाएं घुटने के नीचे रखें। (पालती मारकर बैठना)
अपनी पीठ को एकदम सीधा रखें और आंखों को बंद करने शरीर को शांत अवस्था में ढीला छोड़ दें।
इस अवस्था में आराम से सांस लेते रहे और दस मिनट तक इसी मुद्रा में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info