डेंगू का पता कैसे लगाएं?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 17:21

डेंगू का पता लगाने के लिए करवाने होते हैं ये खास टेस्ट, कीमत भी जान लें
अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आपको डेंगू तो नहीं हो गया है तो ये कुछ टेस्ट आपकी समस्या का समाधान करने में आपकी मदद कर सकते हैं। डेंगू बुखार एक संक्रमण है जो डेंगू वायरस के कारण होता है। डेंगू का इलाज समय पर करना बहुत जरुरी होता हैं वरना व्यक्ति की जान भी जा सकती है। डेंगू के बुखार में बुखार, सिरदर्द, त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते और मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण शामिल होते हैं। बावजूद इसके अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आपको इस रोग की शिकायत है कि नहीं तो ये कुछ खास टेस्ट आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से टेस्ट हैं ये।
डेंगू के टेस्ट-
अगर व्यक्ति को तेज बुखार, जोड़ों में तेज दर्द और शरीर पर रैशेज दिखाई दें तो तुरंत उसे डेंगू का टेस्ट करवा लेना चाहिए। डेंगू की जांच के लिए शुरुआत में एंटीजन ब्लड टेस्ट (एनएस 1) किया जाता है। इस टेस्ट में डेंगू शुरू में ज्यादा पॉजिटिव आता है, जबकि बाद में धीरे-धीरे पॉजिविटी कम होने लगती है। यह टेस्ट करीब 1000 से 1500 रुपये में होता है।
अगर बुखार के तीन-चार दिन के बाद टेस्ट कराते हैं तो एंटीबॉडी टेस्ट (डेंगू सिरॉलजी) कराना बेहतर है। इसके लिए 600 से 1500 रुपये लिए जाते हैं। डेंगू की जांच कराते हुए वाइट ब्लड सेल्स का टोटल काउंट और अलग-अलग काउंट करा लेना चाहिए। इस टेस्ट में प्लेटलेट्स की संख्या पता चल जाती है।
डेंगू के टेस्ट ज्यादातर सभी अस्पतालों और लैब्स में हो जाते हैं। टेस्ट की रिपोर्ट 24 घंटे में आ जाती है। अच्छी लैब्स तो दो-तीन घंटे में भी रिपोर्ट दे देती हैं। ये टेस्ट खाली या भरे पेट, कैसे भी कराए जा सकते हैं।
बरतें सावधानियां-
-ठंडा पानी पीने से बचें। इसके अलावा मैदा और बासी खाना भी न खाएं।
-खाने में हल्दी, अजवाइन, अदरक, हींग का ज्यादा-से-ज्यादा इस्तेमाल करें।
-इस मौसम में पत्ते वाली सब्जियां, अरबी, फूलगोभी खाने से बचें।
-हल्का खाना खाएं, जो आसानी से पच सके।
-पूरी नींद लें, खूब पानी पीएं और पानी को उबालकर पीएं।
-मिर्च मसाले और तला हुआ खाना न खाएं, भूख से कम खाएं, पेट भर न खाएं।
-खूब पानी पीएं। छाछ, नारियल पानी, नीबू पानी आदि खूब पिएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info