डेंगू में लिवर क्यों शामिल होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:08

डेंगूसे पीड़ित मरीजों का लिवर भी प्रभावित हो रहा है। लिवर में सूजन देखा जा रहा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखा जा रहा है। डेंगू से पीड़ित कई मरीजों की जांच से पता चला है कि लिवर में सूजन है। ऐसा वायरल इनफेक्शन के कारण हो रहा है। पर अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस वायरस से लिवर में सूजन रहा है। इस पर रिसर्च की जरूरत है। लिवर में सूजन होने डेंगू पीड़ित मरीज को उल्टी, भूख की कमी और पेट दर्द जैसी शिकायत हो रही है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है। यह कहना है वरीय पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार का। वे शनिवार को दैनिक भास्कर की हेल्थ काउंसिलिंग में पाठकों को सलाह दे रहे थे। उन्होंने कहा कि डेंगू से पीड़ित होने पर मरीज को एसजीपीटी और एसजीओटी की जांच करा लेनी चाहिए। अधिकांश मरीजों में यह दोनों बढ़ा हुआ मिलता है। इसके अलावा यह कहा जाता है कि मरीज का प्लेटलेट्स 25 हजार पहुंच जाए तो ही चढ़ाने की जरूरत होती है। पर मेरा मानना है कि इस दौरान ब्लीडिंग शुरू हो जाए तो क्या होगा। इसलिए इतना प्लेटलेट्स कम होने का इंतजार नहीं करना ही ठीक है। क्योंकि प्लेटलेट्स कम होने ब्लीडिंग की आशंका बढ़ जाती है। वैसे भी इस बार डेंगू का प्रकोप अधिक है। डॉ. मनोज की मानें तो पेट की कुछ ऐसी बीमारियां हैं, जो समय से खानपान करने पर खुद ही ठीक जाती हैं। -जैसे रात में सोने के दो से तीन घंटा पहले भोजन कर लें। भोजन करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीएं। भोजन करने के आधे घंटे बाद पानी पीएं। भोजन करने के तुरंत बाद सोने नहीं जाएं। दिन में भोजन एक बार नहीं बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके कई बार करें। इसके अलावा भूख में कमी, वजन कम होने लगे, उल्टी हो, बुखार हो, स्टूल या यूरीन का रंग बदलने लगे तो कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर जांच करा लेनी चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info