डेंगू बुखार दूसरी बार खराब क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 13:12

दूसरी बार डेंगू होने पर ज्‍यादा खतरा, इन गंभीर बीमारियों के होने की कई गुना बढ़ जाती है आशंका


दूसरी बार डेंगू होने पर सबसे अधिक खतरा।
ध्यान दें.. जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है उन पर ज्यादा खतरा है। अगर दूसरी बार डेंगू के नए स्ट्रेन ने संक्रमित किया तो हैमरेजिक बुखार और साइटोकाइन स्टार्म की आशंका कई गुना होती है। पिछले वर्षो में हुई ज्यादातर मौतों की बड़ी वजह सेकंडरी डेंगू को माना गया।

(संतोष शुक्ल) मेरठ। ध्यान दें.. जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है, उन पर ज्यादा खतरा है। अगर दूसरी बार डेंगू के नए स्ट्रेन ने संक्रमित किया तो हैमरेजिक बुखार और साइटोकाइन स्टार्म की आशंका कई गुना होती है। पिछले वर्षो में हुई ज्यादातर मौतों की बड़ी वजह सेकंडरी डेंगू को माना गया। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलोजी विभागाध्यक्ष डा. अमित गर्ग ने बताया कि पिछले साल डेंगू से संक्रमित व्यक्ति को यदि इस बार डेंगू हुआ तो यह खतरनाक है। एक बार डेंगू होने से मरीज में विशेष स्ट्रेन के प्रति एंटीबाडी बन जाती है, लेकिन जब दूसरे स्ट्रेन का वायरस पकड़ता है तो शरीर में बनी आंशिक प्रतिरक्षा मरीज को बीमारी से बचा नहीं पाती है।

डेंगू के जानलेवा लक्षण

प्लेटलेट का तेजी से गिरना

मुंह में सूजन, लालिमा

पेट व अंगों में पानी भरना

रक्तचाप बेहद कम

मल्टी आर्गन फेल्योर


यह हैं सामान्य लक्षण

तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, मांसपेशियों में अकड़न, चक्कर आना, उल्टी और आंखों के सामने धुंधलका

माइक्रोबायोलोजी के विभागाध्यक्ष डा. अमित गर्ग ने कहा कि डेंगू वायरस के चार में से स्ट्रेन-2 ज्यादा संक्रामक है। किसी व्यक्ति को नए स्ट्रेन से दोबारा बीमारी होने पर उसमें हैमरेजिक डेंगू का खतरा ज्यादा होता है। कई इन्फ्लामेंट्री मार्कर एक्टिव हो जाते हैं।

सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने कहा: पूरी बांह का शर्ट पहनें। घर एवं आसपास पानी न जमा होने दें। गमलों व कूलरों को साफ करें। घर के पास एंटी लार्वा स्प्रे कराएं। बुखार होने पर तत्काल जांच कराएं। डेंगू के नए स्ट्रेन खतरनाक होते हैं।

शाक सिंड्रोम का खतरा
कई इंफ्लामेटरी मार्कर अचानक सक्रिय होकर साइटोकाइन स्टार्म बनाते हैं, जिससे मरीज शाक सिंड्रोम में पहुंचने से जान गंवा सकता है। मेडिकल कालेज के फिजिशियन डा. अर¨वद ने बताया कि डेंगू पहली बार डेंगू संक्रमण से ज्यादातर मरीज आसानी से उबर जाते हैं, लेकिन जब यही बीमारी दोबारा पकड़ती है तो आंतरिक सूजन और हेमरेजिक भी हो सकता है।

अधिकारी देते रहे निर्देश, भरा रहा पानी
डेंगू की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर खूब निर्देश दिए। लेकिन अस्पताल परिसर में ही आपातकालीन वार्ड व बाल रोग विभाग के बाहर बारिश का पानी भरा रहा। इसमें मच्छर पनपने की आंशका बनी हुई है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info