डिस्चार्ज कैसे होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:11

वजाइनल डिस्चार्ज क्या है, जिसके बढ़ने से औरतें हो जाती हैं परेशान, ये हैं घरेलू नुस्खे

White Vaginal Discharge: वजाइना से सफेद डिस्चार्ज महिलाओं में बेहद कॉमन है, लेकिन बहुत कम महिलाएं इसके बारे में जानती हैं. महिलाओं को योनि से सफेद (Vaginal Discharge) पानी आने यानी व्‍हाइट डिस्‍चार्ज की शिकायत रहती है, जिन महिलाओं का व्‍हाइट डिस्‍चार्ज ज्‍यादा होता है, उन्‍हें कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है. हालांकि, महिलाओं में सफेद पानी आने की समस्‍या का निदान करने में घरेलू नुस्‍खे बहुत असरकारी होते हैं. आज हम आपको लिकोरिया यानि (Vaginal white Discharge) के घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

क्या है वजाइनल डिस्चार्ज ?
क्या है वजाइनल डिस्चार्ज ? - लिकोरिया यानि व्हाइट डिस्चार्ज औरतों में कॉमन समस्या है, खासकर भारत और एशिया के दूसरे देशों में यह इतना ज्यादा कॉमन होने के बावजूद महिलाओं को इसके बारे में काफी कम जानकारी है. प्रेग्नेंट महिला हो या फिर आप प्रेग्नेंट होना चाह रही हैं. टीनेजर हो या फिर मिड ऐज. हर मामले में वजाइनल डिस्चार्ज पर ध्यान देना जरूरी होता है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक दिन में एक से पांच मिलीलिटर का डिस्चार्ज नॉर्मल होता है. हालांकि कंसिस्टेंसी अलग होती है और ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप पीरियड्स में आप कहां पर हैं. कभी ये बहुत पतला और कभी गाढ़ा हो सकता है, इसकी वजह सिर्फ एक है और वो है हॉर्मोन्स में बदलाव.

क्यों होता है वजाइनल डिस्चार्ज ?
क्यों होता है वजाइनल डिस्चार्ज ? - पीरियड्स के ठीक बाद एस्ट्रोजन का लेवल गिर जाता है, क्योंकि अब शरीर के अंदर कोई एग है ही नहीं, जो स्पर्म का इंतजार कर रहा हो. वजाइनल डिस्चार्ज ल्यूब्रिकेटिंग फ्लूयड की तरह काम करता है, लेकिन जब इसकी जरूरत ही नहीं तो डिस्चार्ज भी ना के बराबर ही होता है. जैसे-जैसे ओवयूलेशन नजदीक होता है, एस्ट्रोजजन का लेवल बढ़ जाता है और डिस्चार्ज भी, ये शरीर का कुदरती तरीका होता है जो आपको इंफेक्शन से बचाता है.

क्या होता है ओवयूलेशन?
क्या होता है ओवयूलेशन? - ओवयूलेशन वह समय है, जब एग रिलीज होता है और इस दौरान ही आपके प्रेग्नेंट होने के चांस कुछ ज्यादा होते हैं. इस दौरान डिस्चार्ज कुछ एग व्हाइट की तरह दिखता है यानी इस तरह के डिस्चार्ज को देखकर आप समझ सकते हैं कि आप अपने सबसे फर्टाइल विंडो में हैं और स्पर्म अब आसानी से एग तक पहुंच सकता है, जब ये विंडो खत्म होती है तो एस्ट्रोजन का लेवल भी गिर जाता है और इसकी मात्रा कम हो जाती है और कंसीसटेंसी गाढ़ी और चिपचिपी हो जाती है.

लिकोरिया के घरेलू उपाय
लिकोरिया के घरेलू उपाय - सफेद पानी आने की समस्‍या में एंटीबायोटिक एजेंट का बहुत ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से स्थिति और ज्‍यादा बिगड़ सकती है. डॉक्‍टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक लेने की जगह आप कुछ घरेलू नुस्‍खों को आजमा सकती हैं.

मेथी से सफेद पानी का इलाज
मेथी से सफेद पानी का इलाज - तीन चम्‍मच मेथीदाना को आधे घंटे तक एक लीटर पानी में उबालें और इसके बाद पानी को छानकर पानी को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इस पानी को पी लें, लिकोरिया में मेथीदान योनि के माइक्रोफ्लोरा और पीएच के स्‍तर को संतुलित रखने में मदद करता है.

केले से सफेद पानी का इलाज कैसे करें?
केले से सफेद पानी का इलाज कैसे करें? - रोज सुबह एक पका केला खाएं और बेहतर परिणाम के लिए केले के साथ घी लें, चीनी या गुड़ के साथ केला लेना भी फायदेमंद रहता है. केला योनि से हानिकारक सूक्ष्‍मजीवों को बाहर निकालता है.

लिकोरिया में धनिए का बीज फायदेमंद
लिकोरिया में धनिए का बीज फायदेमंद - 10 ग्राम धनिया के बीजों को रातभर के लिए 100 मि.ली पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी लें. धनिये के बीजों का पानी पीने से शरीर से विषाक्‍त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्‍वस्‍थ रहता है. आप एक हफ्ते तक ये नुस्‍खा आजमा कर देख सकती हैं.

लिकोरिया का घरेलू उपचार चावल और पानी का काढ़ा
लिकोरिया का घरेलू उपचार चावल और पानी का काढ़ा - सदियों से योनि से सफेद पानी आने के घरेलू उपाय के रूप में चावल और पानी के काढ़े का इस्‍तेमाल किया जाता रहा है. एक लीटर पानी में चावल उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें. अब इस पानी को पी लें. बेहतर और जल्‍दी परिणाम पाने के लिए चावल के पानी में जंबुल के बीजों का पाउडर भी मिला सकती हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info