डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी कैसे बनाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 09:49

प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान और डिलीवरी (Delivery) के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं. जिसकी वजह से उनको कई तरह के दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. इसलिए उनकी सेहत (Health) का ख्याल रखना डिलीवरी के बाद भी बहुत ज़रूरी होता है. उनकी इन दिक्कतों को दूर करने के लिए आप अजवाइन के पानी की मदद ले सकते हैं. दरअसल अजवाइन के पानी में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो उनकी कई तरह की दिक्कतों को कम करने में अच्छी भूमिका निभाते हैं. आइये जानते हैं कि डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी पीने के क्या फायदे होते हैं.

गैस-अपच से राहत देता है

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को गैस और अपच जैसी पेट सम्बन्धी दिक्कत रहती है. इन दिक्कतों को दूर करने के लिए आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं. ये पेट दर्द, अपच और कब्ज़ जैसी दिक्कत में भी आराम देता है. साथ ही पेट की सफाई और शरीर को गर्मी देने का काम भी अजवाइन का पानी करता है.

ऐसे तैयार करें अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी बनाने के लिए आप दो ग्लास पानी को किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दें. इसके बाद एक बड़ा चम्मच अजवाइन इस पानी में डालकर इस पानी को पांच मिनट तक उबलने दें. इसके बाद इस पानी को किसी बर्तन में छान लें और अजवाइन को अलग हटा दें. फिर गुनगुना रह जाने पर थोड़े-थोड़े पानी को कुछ-कुछ देर में पीते रहें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info