डिलीवरी के बाद क्या नहीं करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 19th Oct 2022 : 09:48

डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
1. मसालेदार भोजन

प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी आपको मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। तीखे और मसालेदार भोजन स्तनपान के जरिए आपके नवजात शिशु को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे बच्चे को पेट और स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।


2. तैलीय खाद्य पदार्थ (ऑयली फूड्स)

बच्चे के जन्म के बाद तैलीय खाद्य पदार्थ आपके शरीर का फैट और बढ़ा सकते हैं, जिससे हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और कोलेस्टॉल का भी खतरा बढ़ सकता है। ऑयली खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको वजन कम करने में परेशानी हो सकती है। डिलीवरी के बाद बहुत अधिक घी, मक्खन, मीठा और वसायुक्त भोजन का सेवन न करें। इसके बजाय आप अखरोट, सोयाबीन, अलसी, वेजिटेबल ऑयल, ऑलिव ऑयल जैसे स्वस्थ फैट का सेवन कर सकते हैं।
3. गैस बनाने वाले फूड्स

जिन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से गैस, एसिडिटी व खट्टी डकार जैसी समस्याएं हों, उनसे दूर रहें। इससे मां और बच्चे दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि आपको सॉफ्ट ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
4. एलर्जी वाली चीजों से दूरी

ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनसे आपको एलर्जी होती है। आपको डिलीवरी के बाद ऐसी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि आपसे ये एलर्जी ब्रेस्ट मिल्क के जरिए बच्चे तक भी पहुंच सकती है।

ध्यान रखें अगर आपकी डिलीवरी ऑपरेशन से हुई है, तो आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अपना खानपान रखना चाहिए। नॉर्मल डिलीवरी की तुलना में ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को अधिक सावधानी रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आपको समय समय पर अपना हेल्थ चेकअप करवाते रहना चाहिए।
​डिलीवरी के बाद क्‍या नहीं खाना चाहिए

आप इस समय कब्‍ज और खांसी करने वाली चीजें न खाएं। ऐसा कोई काम न करें जिससे आंखों पर प्रेशर पड़ता हो। अगर आपको सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब्‍ज है या आपको अक्‍सर कब्‍ज रहती है, तो पपीता और दूध लें। खट्टी चीजें न खाएं और हेल्‍दी चीजों को भी सीमित मात्रा में ही खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info