डिप्रेशन की दवा कितने दिन तक चलती है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:41

बीच में न छोड़ें अवसाद की दवा, पूरी तरह ठीक हो सकता है ये रोग
अवसाद का इलाज उपलब्ध है। बस सतर्कता यह बरतनी है कि बीच में दवा न छोड़ें। इससे बीमारी गंभीर हो सकती है और लंबे समय तक दवा खानी पड़ सकती है। भागदौड़ की जिंदगी में होने वाले तनाव से इस रोग का फैलाव तेजी से हो रहा है। इससे बचने के लिए सुबह-शाम टहलें। व्यायाम या योगाभ्यास करें। रुचिकर व सृजनात्मक कार्यों में समय व्यतीत करें। मन को प्रसन्न रखें। अवसाद हमेशा दूर रहेगा। यह सलाह जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. अमित शाही ने दी है। वह दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'हैलो डाक्टर' में मौजूद थे। लोगों ने फोन पर उनसे तनाव, अनिद्रा व अन्य बीमारियों के संबंध में सवाल पूछे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info