डायरिया किसकी वजह से होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:11

मुख्य रूप से यह समस्या रोटावायरस के कारण होती है, लेकिन कुछ मामलों में साल्मोनेला या ई. कोलाई जैसे जीवाणु भी इसका कारण बन सकते हैं। साथ ही, कुछ खास प्रकार की दवाओं के सेवन, हार्मोनल विकार या आंतों में सूजन के कारण भी डायरिया की शिकायत हो सकती है।

डायरिया के कारण (causes Of Diarrhoea)

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि डायरिया होने का मुख्य कारण वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है। हालांकि, डायरिया होने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जो इस प्रकार हैं:

इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD): आईबीडी आंतों में होने वाली एक समस्या है, जिसमें मल में खून आना जैसे दस्त के लक्षण पैदा कर सकता है। इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज के कारण आपकी बड़ी आंत और मलाशय (Rectum) के सबसे भीतरी लाइनिंग में अल्सर का कारण बनती है।

मालएब्जॉर्प्शन (Malabsorption): जब आपका पाचन तंत्र भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में विफल हो जाता है, तो आपको डायरिया के लक्षण (diarrhoea symptoms) नजर आ सकते हैं।

दवाएं (Medicines): लैक्सेटिव्स और अन्य दवाएं जैसे एंटीबायोटिक्स के सेवन से भी डायरिया हो सकता है।

हार्मोनल विकार (Hormonal disorders): हार्मोन से संबंधित किसी भी तरह की समस्या होने पर इर्रेगुलर बाउल मूवमेंट और अन्य डायरिया के लक्षण नजर आ सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, जिन लोगों को एडिसन्स रोग (Addison's disease) होता है, उनमें हार्मोन स्टेरॉयड का लेवल अपर्याप्त होता है। ऐसे में इन्हें डायरिया होने की संभावना अधिक रहती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info