डायबिटीज में आलू कैसे खाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 10:26

आलू का कितनी मात्रा में करें सेवन
डायबिटीज के मरीजों को दिन भर में एक छोटी कटोरी से ज्यादा आलू का सेवन नहीं करना चाहिए. आसान भाषा में बताएं तो डायबिटीज के रोगी अगर आलू की सब्जी खाते हैं तो वो प्लेट का एक चौथाई हिस्सा होनी चाहिए.


भुना आलू है फायदेमंद
आलू को अंगीठी, चूल्हे या तंदूर में भूनकर खाइए। इस तरह भुना हुआ आलू 'फिलर' का काम करता है यानी इसे खाकर पेट भरे होने की फीलिंग आती है। आलू में स्टार्च पाया जाता है, ये बात तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन ये स्टार्च रेसिस्टेंट स्टार्च होता है, ये बहुत कम लोग जानते हैं। रेसिस्टेंट स्टार्च कमाल की चीज है। ये स्टार्च पेट में जाकर पचता नहीं है, बल्कि हमारे शरीर के भीतर पल रहे 'अच्छे' सूक्ष्मजीवों के लिए बेहतरीन भोजन जरूर है। यानी, ये स्टार्च यद्द्पि हमारे लिए उतने काम का नहीं लेकिन उन सूक्ष्मजीवों के लिए काम का है जो हमारे पाचन तंत्र (डायजेस्टिव सिस्टम) के लिए सहायक की तरह काम करते हैं। आलू आपके पेट के भीतर गया, पेट भरा भरा सा लगा, भूख मिटी, आपको थोड़ी बहुत एनर्जी मिली। आलू वजन क्यों बढ़ाएगा भला? लॉजिकली ये तो वजन कम करेगा क्योंकि पेट भर तो गया लेकिन शरीर के लिए जरूरी बहुत सारी एनर्जी चाहिए और वो एनर्जी आएगी डेपोसिटेड फैट से, यानी कि शरीर का फैट कटेगा और आपका वजन संभलना शुरू हो जाएगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info