डर्मेटाइटिस एलर्जी क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 10:16

डर्मेटाइटिस क्या है?

डर्मेटाइटिस से बचने के लिए क्या हैं घरेलू उपचार और क्या करें जीवनशैली में बदलाव?

Dermatitis: डर्मेटाइटिस क्या है?
डर्मेटाइटिस क्या है? (What is Dermatitis?)
त्वचा (skin) में हो रहे बदलाव जैसे सूजन, जलन या फिर खुजली डर्मेटाइटिस के लक्षण हैं। डर्मेटाइटिस के कई कारण हो सकते हैं और यह अलग-अलग तरह के भी हो सकते हैं। डर्मेटाइटिस (Dermatitis) की वजह से त्वचा पर छाला पड़ सकता है या फिर त्वचा पर पपड़ी (फ्लेक ऑफ) हो सकती है। एग्जिमा (Eczema), रूसी और रैशस जैसी समस्या भी डर्मेटाइटिस के अंतर्गत आते हैं।
इस वजह से हो सकती है ये बीमारी (Cause of Dermatitis)
एग्जिमा (Eczema), रूसी (Dandruff) और रैशस (Rashes) जैसी समस्या गलत दवा, साबुन या फिर जूलरी से हो सकती है। त्वचा संबंधी परेशानी (Skin problem) सामान्य हैं, लेकिन इससे आपको परेशानी महसूस हो सकती है और कभी-कभी आप असहज भी महसूस कर सकते हैं। कुछ बातों को ध्यान में रखकर खुद से डर्मेटाइटिस की परेशानी से बचा जा सकता है।
क्या डर्मेटाइटिस की समस्या सामान्य है? (Is Dermatitis a common problem?)

डर्मेटाइटिस की समस्या कभी-कभी पुरानी और गंभीर भी हो सकती है। एक आंकड़ों के अनुसार पूरे विश्व में 15-20% बच्चे और 1-3% वयस्क डर्मेटाइटिस से पीड़ित हैं। हालांकि परेशानी को समझते हुए इससे बचा जा सकता है। इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर होगा।
लक्षण

डर्मेटाइटिस के लक्षण क्या हो सकते हैं? (Symptoms of Dermatitis)
डर्मेटाइटिस के लक्षण स्किन डिजीज पर निर्भर करते हैं। स्किन संबंधी निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:


एटॉपिक डर्मेटाइटिस (Atopic Dermatitis)
यह प्रायः लाल, दाने, खुजली (Itching) से शुरू होती है। कभी-कभी कोहनी (Elbow) के अंदर, घुटनों के पीछे और गर्दन पर यह परेशानी शुरू हो सकती है। जब आप शरीर पर हुए दानों को खुजलाते हैं तो इससे पानी जैसा तरल पदार्थ निकलता है। एटॉपिक डर्मेटाइटिस ठीक होने के बाद यह परेशानी फिर शुरू भी हो सकती है।

कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (Contact Dermatitis)
शरीर पर किसी भी साबुन, दवा या ऑइल की वजह से एलर्जी की परेशानी हो सकती है, जिसे कॉन्टेक्ट डर्मेटाइटिस (Contact Dermatitis) कहा जाता है। ऐसी स्थिति में रैश में जलन या खुजली हो सकती है और यह कभी-कभी गंभीर परेशानी भी बन सकती है।

सेबोरेहिक डर्मेटाइटिस (Seborrheic Dermatitis)
सिर की त्वचा पर पपड़ीदार पैच, रेड स्किन और डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या लगातार बनी रहती है। ऐसा आमतौर पर शरीर के तैलीय स्थान पर होता है, जैसे कि चेहरा, ऊपरी छाती और पीठ। शुओं में इस परेशनी को क्रैडल कैप कहा जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info