एक्जिमा में क्या परहेज करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:07

एक्जिमा (eczema) होने पर भूलकर भी ना खाएं ये 6 चीजें
Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema

एक्जिमा (eczema) खुजली से पीड़ित लोगों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट स्मिता शेनॉय के अनुसार, ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें खुजली या त्वचा संबंधी समस्या होने पर नहीं खानी चाहिए अन्यथा हालत और बिगड़ सकती है। ये हैं वो चीजें-
Dairy Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema

डेरी प्रोडक्ट- एक्जिमा होने पर पैस्चराइज़्ड मिल्क जैसे डेरी प्रोडक्ट से बचें, इससे हालत ज्यादा खराब हो सकती है। दरअसल पैस्चराइज़्ड मिल्क में मौजूद केसीन प्रोटीन से एक्जिमा से पीड़ित लोगों को परेशानी हो सकती है। Also Read - हंसिका मोटवानी के ब्यूटी सीक्रेट्स
Soy-products Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema

सोया प्रोडक्ट- सोया मिल्क, सोया चंक्स और टोफू जैसी चीजों को एक्जिमा से जोड़ा गया है। डर्मटालजिस्ट के अनुसार त्वचा संबंधी परेशानी से पीड़ित लोगों को ऐसी चीजों से रिएक्शन हो सकता है।
Acidic-foods Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema
खट्टी चीजें- अगर आपको स्किन संबंधी समस्या है तो आपको नींबू, अनानास, स्ट्रॉबेरी और टमाटर जैसी खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। इन चीजों से आपको जलन और बेचैनी हो सकती है।
Eggs Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema

अंडे- कई मामलों में अंडे एक्जिमा का कारण बन सकते हैं। वास्तव में अंडा खाने से आपकी हालत और गंभीर हो सकती है। इसके बजाय आप बतख के अंडे खा सकते हैं। हालांकि अंडा न खाना ही अच्छा होता है।
Food-additives Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema
प्रीज़र्वटिव और पैकेज फूड्स- इस तरह के फूड्स से हालत अधिक गंभीर हो सकती है। दरअसल फूड ऐडिटिव एमएसजी का फ्लेवर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जिसे इंफ्लेमेशन बढ़ने का खतरा होता है।
Gluten Foods You SHOULD NOT Eat If You Suffer From Eczema

ग्लूटेन- अगर आप एक्जिमा से पीड़ित हैं, तो आपको ग्लूटेन से भरपूर गेहूं, राई और जौ आदि खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप किनोआ, अनाज और बाजरा खा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info