एंटीबायोटिक क्या है और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 11:19

एंटीबायोटिक्स क्या हैं?

एंटीबायोटिक्स का उपयोग कुछ तरह के जीवाणु/ बैक्टीरिया संक्रमण (bacterial infection) के इलाज या रोकथाम के लिए किया जाता है। वे बैक्टीरिया को मारने या उनके प्रजनन करने और फैलने को रोकने का काम करते हैं। लेकिन ये हर चीज के लिए उपयोगी नहीं होते हैं। जब एंटीबायोटिक दवाओं की बात आती है, तो अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।

एंटीबायोटिक्स वायरल संक्रमणों (viral infections) में काम नहीं करते हैं, जैसे की सर्दी और फ्लू, और अधिकांश खांसी और गले की खराश।

कई हल्के जीवाणु संक्रमण एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग किए बिना भी अपने आप बेहतर हो जाते हैं।

यदि आप तब एंटीबायोटिक्स लेते हैं जब आपको उनकी आवश्यकता नहीं है, तो वे आपके भीतर रह रहे खतरनाक बैक्टीरिया को प्रतिरोधी (resistant) बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसका मतलब है कि जब अगली बार आपको उन एंटीबायोटिक्स की सबसे अधिक आवश्यकता होगी तब शायद वह काम नहीं करेंगे। यह आपको और आपके परिवार को गंभीर खतरे में डालता है।

एंटीबायोटिक लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए​

एंटीबायोटिक दवाइयां सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा बनाई जाती हैं जो दूसरे-जीवाणुओं को मार देती हैं। इससे आपको तुरंत आराम मिलता है। लेकिन एंटीबायोटिक दवाओं को लेते समय कुछ बातों को ध्‍यान में रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले दवा को पूरी तरह प्रभावशाली करने के लिए दवाओं को ठीक प्रकार से लेना बहुत जरूरी होता है। सही तरीके से दवा न लेने से एंटीबायोटिक प्रतिरोध करने लगती है, और इसका मतलब आपको अन्‍य र्स्‍टोग कोर्स की जरूरत है। आइए जानें एंटीबायोटिक दवाओं को लेते समय किन बातों को ध्‍यान में रखना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info