एंटीबायोटिक दवा कब दी जाती है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:15

एंटीबायोटिक्स का उपयोग कुछ प्रकार के बैक्टीरियल संक्रमणों (bacterial infections) के इलाज या रोकथाम के लिए किया जाता है। वे वायरल संक्रमण (viral infections) के खिलाफ प्रभावी नहीं हैं, जैसे कि सामान्य सर्दी या फ्लू (common cold and flu)।

एंटीबायोटिक्स का उपयोग केवल उन बीमारियों के इलाज के लिए किया जाना चाहिए:

जो विशेष रूप से गंभीर नहीं होते हैं, लेकिन एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग के बिना ठीक नहीं हो सकते - जैसे गंभीर मुँहासे (acne)
जो आमतौर पर गंभीर नहीं हैं, लेकिन अगर इनका इलाज तुरंत नहीं किया जाता है तो अन्य लोगों में फैल सकते हैं - जैसे कि त्वचा संक्रमण, इम्पेटिगो (impetigo) या यौन संक्रमण (sexually transmitted infection)
जहां साक्ष्य बताते हैं कि एंटीबायोटिक्स स्वस्थ्य सुधर में काफी तेजी ला सकते हैं - जैसे कि किडनी संक्रमण
जो अधिक गंभीर स्तिथियों का कारण बन सकती हैं - जैसे कि सेल्युलाइटिस (cellulitis) या निमोनिया (pneumonia)

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info