एंटीबायोटिक दवाओं के साइड इफेक्ट से कैसे बचें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:43

एंटीबायोटिक मेडिसिन से हुए साइड इफेक्ट को इन घरेलू उपायों से करें दूर

एंटीबायोटिक दवाइयों के साइड इफेक्ट से कुछ घरेलू उपायों की मदद से बचा जा सकता है।
अदरक एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक माइक्रोब्स को बिना एंटीबोयोटिक के साइड इफेक्ट के नष्ट कर देते हैं।
जब भी आप किसी भी तरह के कान, आंख, गले के इंफेक्शन से ग्रसित होते हैं तो डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक दवाइयां लेने की सलाह देते हैं। एंटीबायोटिक दवाइयों का इस्तेमाल बैक्टीरियल इंफेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं या उनकी वृद्धि को रोक देते हैं लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है जिसके कारण कई भयानक बीमारियां होने का खतरा होता है। इसके साइड इफेक्ट से कुछ घरेलू उपायों की मदद से बचा जा सकता है। जानें, किन उपायों को अपनाकर आप एंटीबायोटिक के साइड इफेक्ट से बच सकते हैं...

प्रोबायोटिक दही का सेवन करें: जब आप एंटीबायोटिक का सेवन कर रहे होते हैं तो आपको दही खाने की सलाह दी जाती है। ऐसी दही जिसमें लाइव कल्चर (प्रोबायोटिक) हो यह आपको डायरिया की समस्या से निजात पाने में मदद करते हैं। डायरिया एंटीबायोटिक का सबसे आम साइड इफेक्ट होता है। यह लाइव कल्चर आंत की परत की सुरक्षा करते हैं और शरीर में लैक्टिक एसिड का उत्पादन करने में मदद करता हैं जिससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

अदरक खाएं: अदरक एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो हानिकारक माइक्रोब्स को बिना एंटीबोयोटिक के साइड इफेक्ट के नष्ट कर देते हैं। अदरक में एक महत्वपूर्ण कंपाउंड एलिसिन होता है जो किडनी और लीवर को एंटीबायोटिक के नुकसान से बचाता है। भोजन में अदरक का सेवन करने से आपके शरीर से सारे विषाक्त पदार्थ प्राकृतिक रूप से बाहर निकल जाते हैं। आप अदरक को चाय के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

तरल पदार्थों का सेवन करें: दवाइयों के कारण मुंह सूख जाता है साथ ही एंटीबायोटिक के साइड इफेक्ट के कारण डायरिया, उल्टी जैसी समस्या से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पूरे दिन सही मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करने से शरीर से पानी की कमी हो जाती है। आप पानी के साथ सब्जियों, फलों के जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

ब्रेड, डेयरी उत्पाद का सेवन करें: एंटीबायोटिक के साइड इफेक्ट से बचने के लिए आपको डेयरी उत्पाद, क्रेकर, ब्रेड आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही जब आप एंटीबायोटिक का सेवन कर रहे हैं तब भी इसका सेवन करें। यह आसानी से पच जाते हैं और आपके पाचन तंत्र को भी आराम दिलाता है जिसकी वजह से आप जल्दी ठीक हो जाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info