एस्ट्रोजन के स्तर में सुधार कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 09:23

1. डाई फ्रूट्स

डाई फ्रूट्स खाने से आप शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी को दूर कर सकते हैं. सूखे मेवे में आप खजूर, प्रून, खुबानी, पिस्ता और अखरोट जैसी चीजें खा सकते हैं. यह हेल्‍दी ड्राई फ्रूट्स और मेवे एक एनर्जी का पावर हाउस भी माने जाते हैं. इसके अलावा, ये एस्ट्रोजन का एक समृद्ध स्रोत हैं और आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाने में मद कर सकते हैं.

2. रेड वाइन

रेड वाइन पीने से भी आप इस हार्मोन को शरीर में बढ़ा सकते हैं. रेड वाइन को पॉली एस्ट्रोजन का एक समृद्ध स्रोत माना जाता है, जो आपके हार्मोन के स्तर को मैनेज करती है. रेड वाइन का सेवन करने से आपके शरीर में इस हार्मोन की कमी को दूर किया जा सकता है. साथ ही यह आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है. इसके अलावा रेड वाइन के और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं.

3. सोया मिल्‍क

सोया मिल्क वैसे तो कई बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है साथ ही यह शरीर में एस्ट्रोजन बढ़ाने में भी सहायक हो सकता है. सोया मिल्‍क एक प्‍लांट बेस्‍ड दूध होता है जो कि कि एलर्जी वाले लोगों के लिए भी अच्‍छा है. सोया मिल्‍क आपके शरीर में एस्ट्रोजन के उत्पादन में सुधार करने के लिए जाना जाता है.

4. हर्बल चाय

मार्केट में कई हर्बल चाय मिलती हैं जैसे थाइम, रेड क्‍लोवर लाल और वर्बेना यह आपके शरीर में एस्ट्रोजन के उत्पादन को बढ़ाने सहायक होते हैं. यदि आप इन हर्बल टी का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो इससे एस्‍ट्रोजन लेवल को बढ़ाया जा सकता है.

5. बीज खाना भी फायदेमंद

कई ऐसे बीज हैं जो एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ावा देने में फायदेमंद हो सकते हैं. अलसी के बीज, तिल लो एस्ट्रोजन वाले लोगों के लिए कापी फायदेमंद माने जाते हैं. यह एस्ट्रोजन के काफी अच्छे स्रोत होते हैं. इनको डाइट में शामिल करने से आप हेल्दी तो रहेंगे ही साथ ही यह इस हार्मोन को बढ़ाने में भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info