एसिडिटी में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:54

कौन सा फल खाने से गैस नहीं बनती है? जानें 6 ऐसे फलों के बारे में

Fruits Does Not Cause Gas in Hindi: फल विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होते हैं। कुछ फल गैस बनाते हैं, लेकिन कुछ फल नॉन गैसी होते हैं।

What Fruits do Not Cause Gas And Bloating in Hindi: फल विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। साथ ही फलों में पानी और फाइबर की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इसलिए हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए हमेशा फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ लोग अकसर फल खाने के बाद गैस और ब्लोटिंग की शिकायत करते हैं। वहीं, कुछ लोग फलों का नियमित रूप से सेवन करते हैं और हमेशा स्वस्थ महसूस करते हैं। दरअसल, कुछ लोग को गैस इसलिए बनती है, क्योंकि वे गैस का उत्पादन करने वाले फलों का अधिक मात्रा में सेवन करते होंगे। आपको बता दें कि सेब, खुबानी, आम, आडू़, प्लम और तरबूज जैसे फलों को खाने के बाद आपको गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है। लेकिन मार्केट में नॉन गैसी फ्रूट्स (Non Gassy Fruits) भी मिलते हैं। अगर आपको अकसर ही गैस, ब्लोटिंग या एसिडिटी रहती है, तो आपके लिए नॉन गैस फलों का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन से फल खाने से गैस नहीं बनती है? या फिर कौन से फल पेट के लिए अच्छे होते हैं? (List of Non Gassy Fruits to Avoid Gas in Hindi)
कौन सा फल खाने से गैस नहीं बनती है?- Which Fruits Do Not Cause Gas and Bloating in Hindi
1. ब्लू बैरी
अगर आपको गैस बनती है, तो आप ब्लू बैरी का सेवन कर सकते हैं। ब्लू बैरी एक ऐसा फल है, जो पेट में गैस नहीं बनाता है। ब्लू बैरी में विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है। इसलिए ब्लू बैरी को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह फल हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। आप रास्पबैरी और स्ट्रॉबैरीज का भी सेवन कर सकते हैं। लेकिन आपको खाली पेट इन बैरीज को खाने से बचना चाहिए।
2. अनार
अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अनार खाने से गैस भी नहीं बनती है। अनार में आयरन काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। शरीर में खून को बढ़ाने के लिए आप अनार का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। आप अनार को खाली पेट भी खा सकते हैं।
3. खरबूजा

खरबूजा गर्मियों में मिलने वाला फल है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है। खरबूजा खाने से बॉडी हाइड्रेट होती है। साथ ही खरबूजा खाने से शरीर को सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। खरबूजा खाने से पेट में गैस का उत्पादन भी नहीं होता है। इसलिए अगर आपको गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत रहती है, तो आप खरबूजे का सेवन कर सकते हैं।

4. कीवी
कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कीवी खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बन सकती है। इसके अलावा कीवी खाना पेट के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि कीवी गैस का कारण नहीं बनती है। आप रोजाना एक कीवी का सेवन कर सकते हैं। खाली पेट कीवी खाने से बचें।
5. अनन्नास

अनन्नास खट्टा-मीठी फल होता है। अगर आप अनन्नास को खाली पेट खाएंगे, तो गैस बन सकती है। लेकिन अगर आप दिन में अनन्नास खाएंगे, तो इससे पेट में गैस नहीं बनती है। इसलिए आप गैस बनने पर अनन्नास का सेवन कर सकते हैं। अनन्नास खाने से सेहत को कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। अनन्नास को खाली पेट नहीं खाना चाहिए।


6. पपीता

कई लोगों को पपीता खाने से गैस बन सकती है। लेकिन पपीता अधिक मामलों में गैस का उत्पादन नहीं करता है। पपीता को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको गैस, कब्ज आदि की समस्या रहती है, तो आप पपीते का सेवन कर सकते हैं।

कौन सा फल खाने से गैस नहीं बनती है?: ब्लू बैरी, खरबूजा, कीवी, अनन्नास, अनार और पपीता फल खाने के बाद आपको गैस नहीं बनेगी। इसलिए अगर आपको अकसर ही गैस रहती है, तो आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन गैस से बचने के लिए फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info